By: रवि जैन, एबीपी न्यूज़ | Updated at : 10 Oct 2018 08:55 PM (IST)
मुंबई: नाना पाटेकर-तनुश्री दत्ता छेड़खानी विवाद और आलोकनाथ-विनता नंदा रेप मामले के सामने आने के बाद से बॉलीवुड में काम करने वाली तमाम औरतों की सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल उठ खड़े हुए हैं. ऐसे में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॊइज (FWICE) ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि यौन शोषण के तमाम मामलों को एक लेकर अब एक स्पेशल रिड्रेसल सेल का गठन किया जाएगा और ऐसी तमाम शिकायतों के निपटारे के लिए खास इंतजाम किये जाएंगे.
बता दें कि फेडरेशन के तहत फिल्म इंडस्ट्री से संबंध रखनेवाले विभिन्न तरह के 24 संगठन जुड़े हुए हैं, जिसमें लगभग पांच कर्मचारी जुड़े हुए हैं.
फेडरेशन की तरफ से बुलाई गयी एक खास प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अशोक पंडित ने कहा कि जिस विशेष रिड्रेसल टीम का गठन किया जायेगा, उसमें फेडरेशन के तहत आनेवाले हर संगठन के तीन-तीन प्रतिनिधि होंगे. इसके अलावा, इस विशेष सेल में कुछ वकील भी होंगे, जो पीड़ित पक्ष का केस लड़कर उनकी मदद करेंगे. इतना ही नहीं, ऐसे केस पर आनेवाला खर्च भी फेडरेशन ही उठाएगा. शूटिंग के दौरान औरतों की सुरक्षा के लिए भी फेडरशन ने कुछ कदम उठाने की बात कही.
अशोक पंडित ने कहा कि फेडरेशन की तरफ से तनुश्री से छेड़खानी के आरोपी नाना पाटेकर, विनता नंदा से रेप के आरोपी आलोकनाथ और अपनी कंपनी 'फैंटम' में काम करनेवाली एक लड़की का यौन शोषण करने के आरोपी फिल्म डायरेक्टर विकास बहल को फेडरेशन के विभिन्न संगठन के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि अगर ये तीनों ही शख्स 10 दिन के अंदर फेडरेशन के नोटिस का जवाब देने में नाकाम रहते हैं तो फेडरेशन इनका बॉयकॉट करेगा और अपने तमाम संगठनों से इनके साथ पूरी तरह से असहयोग करने के निर्देश जारी करेगा.
फेडरेशन की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि इंडस्ट्री में हमें डर का माहौल बनाना पड़ेगा और तब कहीं जाकर लड़कियों क साथ होनेवाली यौन शोषण की ऐसी घटनाओं पर लगाम लगायी जा सकेगी.
रजनीकांत के सिनेमा 50 साल पूरे होने का जश्न, रिलीज हुआ 'जेलर 2' का नया गाना 'वन नेम'
'द पैराडाइज' ने मंगलवार को 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, 'द वन' ने भी किया धमाका
विद्या बालन की नई तमिल फिल्म शुरू, आर. बाल्की संग फिर कर रहीं काम
'हनुमान अंश 2' में अक्षय कुमार की एंट्री? प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया सच
20 दिनों में ही थिएटर्स से हटी साउथ की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर 76 परसेंट का घाटा
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान